Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन, भूमि विवाद के 29 मामलों में 5 का निष्पादन


सुपौल। त्रिवेणीगंज थाना परिसर में शनिवार को भूमि संबंधी मामलों के समाधान हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया। राजस्व कर्मचारी उदय कुमार, राजस्व कर्मचारी रघुवेंदर तथा थानाध्यक्ष राकेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से इस दरबार का संचालन किया गया।

जनता दरबार में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से भूमि विवाद से जुड़े कुल 29 मामले (4 नए एवं 25 पुराने) प्रस्तुत किए गए। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच और उनके पक्ष–विपक्ष की दलीलें सुनने के बाद 5 पुराने मामलों का निष्पादन कर दिया गया।

उन्होंने आगे बताया कि शेष मामलों पर विस्तृत सुनवाई की आवश्यकता है, जिसके लिए अगली तारीख निर्धारित कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों को शांतिपूर्ण तरीके से जनता दरबार में रखकर समाधान प्राप्त करें, जिससे आपसी तनाव और अनावश्यक कानूनी कार्यवाही से बचा जा सके। जनता दरबार के आयोजन से ग्रामीणों में संतोष देखा गया और कई लोग समाधान की उम्मीद लेकर कार्यक्रम में शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं