Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

छातापुर : डहरिया पंचायत में लोजपा (रामविलास) द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई




सुपौल। छातापुर प्रखंड के डहरिया पंचायत स्थित लोजपा (रामविलास) के प्रखंड कार्यालय में शनिवार को महान समाज सुधारक एवं भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष (दक्षिणी भाग) कुंदन पासवान ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्तों पर चलने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष कुंदन पासवान ने कहा कि 6 दिसंबर 1956 को बाबा साहेब का निधन हुआ था। वे महान विधिवेत्ता, दूरदर्शी विचारक एवं सबसे बड़े समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज से भेदभाव मिटाने और समानता स्थापित करने के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनकी अध्यक्षता में बने भारतीय संविधान का लाभ आज समाज के हर वर्ग महिला, किसान, मजदूर से लेकर युवा तक को मिल रहा है। संविधान ने सभी को सम्मान, अधिकार और अवसर प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की जीवनी देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

कार्यक्रम में एससी-एसटी प्रखंड अध्यक्ष अशोक हजारी, प्रखंड उपाध्यक्ष विकास कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजा सिंह, प्रखंड मीडिया प्रभारी चंचल कुमार, डहरिया पंचायत अध्यक्ष दिलीप हजारी, कटहरा पंचायत अध्यक्ष नंदकिशोर चौरसिया, लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत अध्यक्ष रमेश कुमार एवं आशीष कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं