Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

कोहरे में सड़क सुरक्षा को लेकर सुपौल में शुरू हुआ विशेष अभियान, सभी वाहनों पर लगाये जा रहे रेडियम/रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप

 


सुपौल। सर्दी और घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। रात और सुबह के समय कम दृश्यता, तेज गति और भारी वाहनों का स्पष्ट न दिखना जान-माल के नुकसान का मुख्य कारण बनता है। इसी को देखते हुए जिला पदाधिकारी सावन कुमार के निर्देश के आलोक में जिला परिवहन कार्यालय सुपौल द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है कि सभी प्रकार के वाहनों पर रेडियम/रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप, प्राथमिक उपचार पेटी एवं सुरक्षा उपकरण अनिवार्य हैं।

यह कार्यक्रम 06 दिसंबर 2025 से 05 जनवरी 2026 तक चलेगा। इस अवधि में विशेष अभियान चलाकर टेप लगाया जाएगा। ट्रक, बस, ऑटो, टमटम, ट्रैक्टर, निजी एवं सरकारी सभी वाहनों पर टेप अनिवार्य है। टेप लगने के बाद वाहन 100–150 मीटर की दूरी से दिखाई देते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना कम होती है।

सरकारी वाहनों में यह टेप मुफ्त लगाया जा रहा है। निजी और वाणिज्यिक वाहनों में न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध है।इस अभियान में शामिल थाना, अनुमंडल एवं यातायात पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया है किप्रचार-प्रसार करें, चेकिंग अभियान चलाएं।जन-जागरूकता बढ़ाएं।

कोई टिप्पणी नहीं