Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : भाजपा कार्यकर्ता प्रताप सिन्हा के आवास पर श्रद्धा से मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

 


सुपौल। बसंतपुर के वार्ड संख्या 09 स्थित भाजपा कार्यकर्ता प्रताप सिन्हा के निज आवास पर गुरुवार को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा कार्यकर्ता गुड्डू सिंह ने कहा कि विलक्षण प्रतिभा के धनी अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में जितना कहा जाए, उतना ही कम है। जनसंघ से लेकर भारतीय राजनीति में भारतीय जनता पार्टी के कमल को मजबूती प्रदान करने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल में देश ने विकास की नई रेखा खींची, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज पूरा देश उनकी 100वीं जयंती मना रहा है। भाजपा के बसंतपुर, वीरपुर एवं नगर क्षेत्र के कार्यकर्ता हर वर्ष श्रद्धापूर्वक उनकी जयंती मनाते आ रहे हैं और इसी क्रम में इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गुड्डू सिंह ने आगे कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी प्रखर राष्ट्रवाद के महान पुरुष थे और आज के कार्यकर्ताओं के लिए भी वे प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने अटल जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं