Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़ पंचायत के वार्ड 14 में आगलगी से दो घर जले, पीड़ित परिवारों को मिली राहत सामग्री



सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के सरायगढ़ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 14 में बीते दिनों रामदेव गुप्ता, पिता संतोष गुप्ता, के घर में अलाव की चिंगारी से आग लगने की घटना में भारी नुकसान हुआ। आगलगी की इस घटना में दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि घर में रखा अनाज, कपड़े, आभूषण, गैस सिलेंडर, नगद राशि, बकरी सहित अन्य घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग अपना विकराल रूप ले चुकी थी और पीड़ित परिवारों का सारा सामान जलकर राख हो गया।

आगलगी की घटना की जानकारी मिलने पर मध्य विद्यालय सरायगढ़ की शिक्षिका बबीता कुमारी पीड़ित परिवारों के घर पहुंचीं और उन्होंने कंबल, कपड़े एवं अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान कर पीड़ितों को राहत पहुंचाई। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर धर्मेंद्र मुखिया, रामदेव गुप्ता, गीता देवी, मीना देवी, चकनी देवी, सदानंद यादव, शिवचंद यादव, उज्ज्वल कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं