Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भपटियाही पहुंचा श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहनी रथ, श्रद्धालुओं ने चरण पादुका छूकर लिया आशीर्वाद



सुपौल। श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह के अवसर पर निकाला गया श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहनी रथ रविवार को भपटियाही पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं ने रथ में विराजमान बाबा की चरण पादुका छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश स्थित संत श्री सत्य साईं बाबा जिला आश्रम से 24 अप्रैल 2025 को एक साथ पांच प्रेम प्रवाहनी रथों को देश के विभिन्न राज्यों के भ्रमण हेतु रवाना किया गया था। इन्हीं में से एक रथ बिहार के विभिन्न जिलों का भ्रमण करते हुए सुपौल पहुंचा। सुपौल से मधुबनी जाने के क्रम में रथ के भपटियाही आगमन पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर श्री सत्य साईं सेवा संगठन, सुपौल के जिला अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी एवं सचिव मोहन चौधरी ने बताया कि प्रेम प्रवाहनी रथ मधुबनी जिले का भ्रमण करते हुए दरभंगा पहुंचेगा, जहां से आगे झारखंड के लिए प्रस्थान करेगा।

रथ आगमन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भजन-कीर्तन के माध्यम से बाबा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवादल के सदस्यों की अहम भूमिका रही।

इस मौके पर सेवादल सदस्य चंद्रकिशोर चौधरी, भूपेंद्र मेहता, रवि शंकर, रविकांत, संतोष, सुखदेव प्रसाद यादव, मुखिया विजय कुमार यादव, प्राचार्य अवध नारायण सिंह, महेंद्र प्रसाद साह, सियाराम यादव, शिक्षिका बबीता कुमारी, संपत्ति कुमार यादव, सत्येंद्र कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं