सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय चाँदपीपर के प्रांगण में शनिवार को सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक महेंद्र प्रसाद का विदाई सह सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनायक प्रसाद यादव ने की।
इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों द्वारा शारीरिक शिक्षक महेंद्र प्रसाद को अंगवस्त्र, छाता, शॉल, पाग एवं फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके दीर्घकालीन सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक विनायक प्रसाद यादव ने कहा कि शारीरिक शिक्षक महेंद्र प्रसाद ने लगभग 20 वर्षों तक मध्य विद्यालय चाँदपीपर में अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन अपने कर्तव्य, अनुशासन एवं समर्पण के कारण महेंद्र प्रसाद हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने उन्हें सरल स्वभाव, अच्छे व्यक्तित्व और मिलनसार शिक्षक बताया।
विदाई सह सम्मान समारोह को प्रखंड एमडीएम प्रभारी विनोद कुमार, शिक्षक सूर्य नारायण यादव, मो. शफीउर रहमान, सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रशेखर प्रसाद, शिक्षक सत्येंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने भी संबोधित किया और उनके सेवाकाल को प्रेरणादायक बताया।
समारोह में शिक्षक दिलीप कुमार, नितीश कुमार, उषा कुमारी, संगीता कुमारी, रेशमा कुमारी, विजय कुमार, मो. साजिद आदिल, रूमा कुमारी, अमित कुमार, सदानंद कुमार, रविंद्र कुमार, चंदन कुमारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं ग्रामीण रमेश कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं