Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

एसएसबी–एक्साइज की संयुक्त कार्रवाई में 144 लीटर नेपाली शराब जब्त




सुपौल। भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सशस्त्र सीमा बल 45वीं बटालियन ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसबी 45वीं बटालियन के रानीगंज एवं साहेबान सीमा चौकियों के जवानों ने एक्साइज विभाग के साथ संयुक्त नाका ड्यूटी के दौरान कुल 144 लीटर नेपाली शराब जब्त की है।
 
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि रानीगंज एवं साहेबान बीओपी के कार्यक्षेत्र से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद दोनों सीमा चौकियों से विशेष नाका दल का गठन किया गया, जिसमें साहेबान बीओपी के साथ एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम को शामिल किया गया।
 
कार्रवाई के तहत रानीगंज बीओपी के जवानों ने स्पर संख्या 3.80 से 3.30 के बीच, जबकि साहेबान बीओपी एवं एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम ने स्पर संख्या 6.15 के समीप घात लगाकर निगरानी शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर जवानों ने तस्करों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तस्कर अंधेरे एवं सीमा क्षेत्र का लाभ उठाकर नेपाल की ओर फरार हो गए।
 
इसके बाद तलाशी अभियान के दौरान रानीगंज बीओपी की टीम ने दो प्लास्टिक बोरियों से 90 लीटर नेपाली शराब बरामद की, वहीं साहेबान बीओपी एवं एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम ने 54 लीटर नेपाली शराब जब्त की। इस प्रकार कुल 144 लीटर नेपाली शराब की जब्ती की गई। बरामद शराब को विधिवत जब्त करते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अग्रिम कार्रवाई हेतु मद्य निषेध विभाग सिमराही जिला सुपौल को सुपुर्द कर दिया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं