Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

डीएम ने मॉडल परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, भीड़ पर जताई आपत्ति


 

सुपौल। वीरपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित 11 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण ढंग से संचालित की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सावन कुमार ने मुख्यालय स्थित मॉडल परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश करने से पूर्व जिलाधिकारी ने सड़क एवं स्कूल परिसर से सटे छात्रों के अभिभावकों की भारी भीड़ तथा सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को देखकर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल एवं वीरपुर अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार को तत्काल भीड़ हटाने एवं स्थल खाली कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान विशेष नियम लागू रहते हैं, जिसके तहत परीक्षा केंद्र से 300 गज की दूरी तक आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहती है। ऐसे में नियमों का सख्ती से अनुपालन आवश्यक है ताकि परीक्षा निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके। डीएम के निर्देश के बाद आनन-फानन में सड़क पर लगी भीड़ एवं वाहनों को हटाया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी सावन कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार एवं एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार के साथ मॉडल परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कोई टिप्पणी नहीं