Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राजस्व कर्मचारियों का विरोध तेज, काला पट्टी बांधकर किया कार्य, मांगें नहीं मानी गईं तो 5 फरवरी को धरना प्रदर्शन

 


सुपौल। जिले में राजस्व विभाग से जुड़े कर्मचारियों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार को जिले भर के राजस्व कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर काला पट्टी बांधकर कार्य करते हुए सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ मौन विरोध दर्ज कराया। यह विरोध राजस्व कर्मचारी संघ (गोपगुट) के आह्वान पर किया गया, जिसका उद्देश्य वर्षों से लंबित मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना है।

राजस्व कर्मचारी संघ (गोपगुट) के जिला सचिव विकास कुमार पाठक ने बताया कि राजस्व कर्मचारियों की कई महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन अब तक उन पर कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि बार-बार ज्ञापन सौंपने एवं वार्ता के बावजूद सरकार और विभागीय स्तर पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, जिससे कर्मचारियों में गहरा असंतोष व्याप्त है।

विकास कुमार पाठक ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो 05 फरवरी 2026 को समाहरणालय के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह धरना पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा, लेकिन इसके माध्यम से सरकार को यह स्पष्ट संदेश दिया जाएगा कि राजस्व कर्मचारी अब और उपेक्षा सहन करने को तैयार नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि राजस्व कर्मचारी विभाग की रीढ़ होते हैं। भूमि से जुड़े अधिकांश कार्य जैसे दाखिल-खारिज, लगान रसीद निर्गत करना, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र से संबंधित प्रक्रियाएं इन्हीं कर्मचारियों के माध्यम से पूरी होती हैं। ऐसे में उनकी समस्याओं की अनदेखी करना न केवल कर्मचारियों के साथ अन्याय है, बल्कि आम जनता के हितों के भी खिलाफ है। राजस्व कर्मचारियों के इस विरोध प्रदर्शन से आने वाले दिनों में प्रशासनिक गतिविधियों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं