Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रतापगंज : अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

 


सुपौल। प्रतापगंज थाना क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत अंतर्गत सितुहर गांव में खनन विभाग के पदाधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर प्रतापगंज थाना को सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को खनन विभाग के पदाधिकारी श्रीपुर पंचायत के सितुहर गांव के समीप लघु खनिज वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर पर लदा सफेद बालू जांच के दायरे में आया। जांच में पाया गया कि ट्रैक्टर पर लगभग 100 घनफीट बालू लदा हुआ था, जो बिना वैध परिवहन चालान एवं बिना ढके ले जाया जा रहा था।

खनन नियमों के उल्लंघन को देखते हुए विभागीय पदाधिकारियों ने उक्त ट्रैक्टर को मौके पर ही जब्त कर लिया। इसके बाद जब्त ट्रैक्टर को सुरक्षित अभिरक्षा में प्रतापगंज थाना परिसर में रखा गया है।

खनन विभाग द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। वहीं इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार करने वालों में भय का माहौल देखा जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं