Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

वीरपुर : 600 बोतल नेपाली शराब के साथ महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार



सुपौल। वीरपुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वीरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 600 बोतल नेपाली देशी शराब के साथ तीन मोटरसाइकिल जब्त की है। इस कार्रवाई में एक महिला सहित चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

मामले को लेकर पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनेलीपट्टी पंचायत के बौराहा स्थित विश्वकर्मा चौक एवं माल कोशिकापुर में शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब की खेप के साथ तीन बाइक जब्त की। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में माल कोशिकापुर निवासी सबिता देवी, रंजीत कुमार तथा बौराहा निवासी राजकुमार एवं श्रवण कुमार शामिल हैं। सभी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कार्य में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं