Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

अभियंत्रण महाविद्यालय में राष्ट्रीय कार्यशाला का तृतीय दिवस संपन्न




सुपौल। अभियंत्रण महाविद्यालय सुपौल के विद्युत अभियंत्रण विभाग द्वारा आयोजित एक सप्ताह की राष्ट्रीय कार्यशाला “Empowering the Future: Power Electronics, Electric Vehicles and Energy Storage Systems” का तृतीय दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यशाला बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी के प्रायोजन में आयोजित की जा रही है।

तृतीय दिवस पर विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, विंड एनर्जी, मल्टीलेवल इन्वर्टर्स एवं स्मार्ट ईवी चार्जिंग सिस्टम जैसे विषयों पर व्याख्यान दिए। वक्ताओं में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय गोपालगंज, एलएनजेपीआईटी तथा एनआईटी गोवा सहित अन्य संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल रहे।

कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक प्राचार्य डॉ. ए. एन. मिश्रा हैं। समन्वयक डॉ. राजा गांधी एवं उनकी टीम के नेतृत्व में कार्यशाला सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। सत्रों के दौरान प्रतिभागियों ने प्रश्नोत्तर के माध्यम से तकनीकी जानकारियां प्राप्त कीं। यह कार्यशाला विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों के तकनीकी ज्ञान और कौशल विकास के लिए उपयोगी सिद्ध हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं