Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, सदर अस्पताल रेफर

 


सुपौल। त्रिवेणीगंज–पिपरा मुख्य मार्ग एनएच-327ई पर थाना क्षेत्र के गजहर गांव के समीप सोमवार की देर शाम एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र के सखुआ वार्ड नंबर-10 निवासी मोहमद तोहिद का 21 वर्षीय पुत्र मोहमद अबजल किसी आवश्यक कार्य से त्रिवेणीगंज बाजार गया था। लौटने के क्रम में गजहर गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा।

हादसे में मोहमद अबजल के सिर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों एवं राहगीरों की मदद से घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. बी.एन. पासवान ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं