Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

मरौना : फार्मर रजिस्ट्रेशन को लेकर प्रशासन सक्रिय, बीडीओ ने जीविका टीम के साथ की गयी बैठक



सुपौल। मरौना प्रखंड में फार्मर रजिस्ट्रेशन की प्रगति को लेकर प्रशासन ने सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी रचना भारतीय की अध्यक्षता में जीविका के कम्युनिटी मोबिलाइज़र के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान अब तक फार्मर रजिस्ट्रेशन से वंचित भूधारक किसानों की पहचान करने तथा उनकी सूची शीघ्र तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। बीडीओ रचना भारतीय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार की विभिन्न किसान कल्याण योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुँचना चाहिए, इसके लिए सटीक डाटा और जमीनी स्तर पर बेहतर समन्वय बेहद आवश्यक है।

उन्होंने जीविका टीम को निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर सर्वे कर ऐसे किसानों की जानकारी संकलित की जाए, जिनका अब तक फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका है। साथ ही सूची तैयार होने के बाद विशेष अभियान चलाकर सभी वंचित किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। प्रखंड प्रशासन ने उम्मीद जताई कि जीविका समूहों के सक्रिय सहयोग से फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य में और अधिक तेजी आएगी तथा कोई भी पात्र किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं