Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

निर्मली : इंटरमीडिएट परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न

 


सुपौल। निर्मली अनुमंडल मुख्यालय स्थित तीन परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा का पहला दिन सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पहले दिन प्रथम पाली में जीव विज्ञान एवं फिलॉसफी तथा द्वितीय पाली में इकोनॉमिक्स विषय की परीक्षा आयोजित की गई।

सुबह 9:30 बजे से परीक्षा प्रारंभ होने के कारण परीक्षार्थी सुबह आठ बजे से ही अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर महिला गार्ड द्वारा सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद ही उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति दी गई। परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा।

परीक्षा आयोजन के दौरान एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा सहित पुलिस पदाधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय निर्मली के केंद्राधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में आयोजित जीव विज्ञान विषय की परीक्षा में कुल 160 परीक्षार्थियों में से 154 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली में इकोनॉमिक्स विषय की परीक्षा में कुल 8 में से 7 परीक्षार्थी शामिल हुए।

वहीं कन्या मध्य विद्यालय निर्मली के केंद्राधीक्षक त्रिपुरारी शरण ने बताया कि जीव विज्ञान विषय में कुल 92 परीक्षार्थियों में से 91 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। द्वितीय पाली में इकोनॉमिक्स विषय की परीक्षा में कुल 5 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। कन्या उच्च विद्यालय निर्मली के केंद्राधीक्षक प्रमोद कुमार विश्वास ने बताया कि प्रथम पाली में जीव विज्ञान विषय की परीक्षा में कुल 61 परीक्षार्थियों में से 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है।


कोई टिप्पणी नहीं