Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पुलिस सप्ताह के अवसर पर छातापुर थाना में मैत्रीपूर्ण वालीबॉल मैच का हुआ आयोजन

 


सुपौल। पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर मंगलवार को छातापुर थाना परिसर में पुलिस, मीडिया प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण वालीबॉल मैच का आयोजन किया गया। यह रोमांचक मुकाबला थानाध्यक्ष प्रमोद झा के नेतृत्व में खेला गया, जो 15–15 के बराबरी के स्कोर पर ड्रॉ रहा।

मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल, अनुशासन एवं खेल भावना देखने को मिली। पूरे मुकाबले के दौरान दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा और हर अच्छे खेल पर तालियों की गूंज से थाना परिसर गूंजता रहा।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने कहा कि पुलिस सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करना तथा संवाद को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन पुलिस-जन संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रमोद झा के अलावा पीएसआई कन्हैया कुमार, भरत दास, अजीत कुमार, गौरव कुमार, जयप्रकाश यादव, शंकर कुमार एवं शशिकांत सिंह शामिल थे। वहीं मीडिया प्रतिनिधियों की टीम में संजय कुमार, राजेश कुमार चौधरी, इमरान खान, अभिमन्यु मिश्र, आलोक कुमार एवं रियाज खान ने भाग लिया।

इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया। इस दौरान मुखिया किशोर कुमार मुन्ना, मुखिया प्रतिनिधि मकसूद मसन, समाजसेवी गुंजन भगत तथा पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद नूरुद्दीन मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं