Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

चोरों के तांडव से मचा हड़कंप, एक ही रात चार ज्वेलरी दुकानों में चोरी, व्यवसायियों में आक्रोश




सुपौल। सदर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से शहर के व्यवसायियों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल व्याप्त है। ताज़ा मामला सुपौल शहर के महावीर चौक के समीप का है, जहां बीती रात चोरों ने एक के बाद एक चार आभूषण दुकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने महावीर चौक के आसपास स्थित अरुण ठाकुर ज्वेलर्स, ओम ज्वेलर्स, अंबे ज्वेलर्स राज एवं राज विकी ज्वेलर्स में सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सभी दुकानें एक ही इलाके में स्थित होने के कारण व्यवसायियों में भय और असुरक्षा की भावना और अधिक गहरा गई है।

अरुण ठाकुर ज्वेलर्स के प्रोपराइटर राजा कुमार, अंबे ज्वेलर्स के प्रोपराइटर अजीत कुमार ठाकुर, ओम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर विकास कुमार ठाकुर तथा राज विकी ज्वेलर्स के प्रोपराइटर अरविंद कुमार ठाकुर ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापार करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार की रात भी सदर थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी दुकान से करीब 20 लाख रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी हुई थी। लगातार दूसरी बड़ी चोरी की घटना के बाद शहर के व्यवसायियों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

इधर, सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल दुकानदारों की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई तेज की जाएगी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की भी तैयारी कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं