Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, नहर किनारे गड्ढे में मिला शव, परिजनों में कोहराम

 


सुपौल। छातापुर थाना क्षेत्र के चकला गांव निवासी 25 वर्षीय युवक सौरभ कुमार का शव त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत जदिया थाना क्षेत्र में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मंगलवार की सुबह जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चकरदाहा गांव के समीप नहर किनारे एक गड्ढे में उसका शव फेंका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक के परिजनों ने प्रेम प्रसंग को लेकर गांव के ही एक ग्रामीण चिकित्सक पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि सौरभ कुमार का उक्त ग्रामीण चिकित्सक की पुत्री से प्रेम संबंध था और दोनों शादी करना चाहते थे। हालांकि ग्रामीण चिकित्सक इस प्रेम विवाह के सख्त खिलाफ था और उसने अपनी पुत्री की शादी कहीं और तय कर दी थी, जिसकी तिथि 13 फरवरी निर्धारित थी।

परिजनों के अनुसार, शादी तय होने के बाद लड़की ने सौरभ को उस युवक का मोबाइल नंबर दिया, जिससे उसकी शादी होने वाली थी। लड़की के कहने पर सौरभ ने उस युवक को फोन कर पूरे प्रेम प्रसंग की जानकारी दी और शादी नहीं करने का अनुरोध किया। इसी बात से आक्रोशित होकर ग्रामीण चिकित्सक ने सौरभ की हत्या की साजिश रची।

मृतक की मां रीता देवी ने बताया कि सोमवार की देर रात करीब दो बजे किसी का फोन आने पर उनका पुत्र घर से निकला और ग्रामीण चिकित्सक के टोले की ओर गया। वहां पहले उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चकरदाहा स्थित नहर किनारे एक गड्ढे में फेंक दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि प्रेम प्रसंग को लेकर घटना से पूर्व भी ग्रामीण चिकित्सक द्वारा उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विभाष कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर एस.के. पासवान तथा छातापुर थानाध्यक्ष प्रमोद झा पुलिस बल के साथ चकला गांव पहुंचे। एसडीपीओ ने मृतक के घर जाकर परिजनों से घटना एवं मौत के संबंध में आवश्यक पूछताछ की। पूछताछ के बाद एसडीपीओ ने दोषियों के विरुद्ध समुचित एवं कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।


कोई टिप्पणी नहीं