Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : नगर परिषद बोर्ड बैठक सम्पन्न, विकास योजनाओं पर हुआ व्यापक विचार-विमर्श

 


सुपौल। त्रिवेणीगंज नगर परिषद के सभागार में मंगलवार को नगर क्षेत्र के विकासात्मक कार्यों को लेकर बोर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद की चेयरमेन संगीता कुमारी यादव ने की। शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न इस बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान नगर क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ट लाइट, स्वच्छता व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा स्थापना तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं को लेकर पार्षदों ने अपने-अपने सुझाव एवं प्रस्ताव रखे।

बैठक में वार्ड संख्या 20 के पार्षद सज्जन कुमार संत ने नगर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में यूरिनल निर्माण, स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ट लाइट, सीसीटीवी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की आवश्यकता को लेकर बोर्ड का ध्यान आकृष्ट कराया और संबंधित प्रस्तावों को पारित करने की मांग की।

बैठक के उपरांत चेयरमेन संगीता कुमारी यादव ने बताया कि बोर्ड की बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ट लाइट तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शैरात बंदोबस्ती दर को लेकर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि शैरात की दर पूर्व निर्धारित दर पर ही पुनः लागू की जाएगी। साथ ही नगर क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए रिटेंडर प्रक्रिया अपनाने का निर्णय भी लिया गया है।

चेयरमेन ने बताया कि पूर्व की भांति स्वीकृत स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट ही नगर परिषद क्षेत्र में लगाए जाएंगे। नगर में कुल 15 हाई मास्ट लाइट लगाए जाने हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी बोर्ड बैठक में लंबित विकास योजनाओं को पारित कर उन्हें धरातल पर उतारा जाएगा।

वहीं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ईओ राज साहिल ने जानकारी दी कि बैठक में सर्वप्रथम विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में 635 स्ट्रीट लाइट लगाए जाने के लिए शीघ्र ही निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिस पर बोर्ड की सहमति प्राप्त हो चुकी है। पूर्व बैठक में स्वीकृत 15 हाई मास्ट लाइट भी जल्द ही स्थापित कराई जाएंगी।

इसके अलावा थलहा गढ़िया एवं लतौना स्थित कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों के मरम्मतीकरण का कार्य नगर परिषद द्वारा कराया जाएगा। शैरात बंदोबस्ती को लेकर भी शीघ्र अधिसूचना जारी कर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

बैठक में पार्षद सुमन कुमार सिंह उर्फ डब्लू, महेश कुमार, अखिलेश कुमार, शिवशंकर साह, पप्पू कुमार, शोभा देवी सहित अन्य पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं और विकास से जुड़े प्रस्ताव रखे, जिनके समाधान एवं क्रियान्वयन को लेकर लक्ष्य निर्धारित किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं