Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पुलिस सप्ताह के अवसर पर निर्मली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित



सुपौल।
पुलिस सप्ताह के अवसर पर निर्मली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टर राणा रणविजय सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक निहाल कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने आवा पब्लिक स्कूल पहुंचकर छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा तथा सामाजिक जिम्मेदारियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए सोशल मीडिया के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग पर विशेष जोर दिया। साथ ही महिला सम्मान, बाल अधिकारों और कानून से जुड़ी आवश्यक जानकारियां भी साझा की गईं।

सर्किल इंस्पेक्टर ने छात्रों को जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा देते हुए किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी। विद्यालय प्रशासन ने पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देना रहा।

कोई टिप्पणी नहीं