Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : विराट हिंदू सम्मेलन में एकता और सामाजिक समरसता का दिया संदेश


सुपौल। बसंतपुर प्रखंड के परमानंदपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 05 में मंगलवार को सनातन समाज समिति के तत्वावधान में एक भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीरपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सुशील कुमार एवं महर्षि मेही बाबा के संचालक स्वामी विश्व बंधु बाबा सहित अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ता भिखारी मेहता ने कहा कि आज समाज जाति-पात के भेदभाव में उलझकर अपने मूल उद्देश्य से भटक रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू कहलाने वाले सभी लोग भले ही अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा करते हों, लेकिन हम सभी एक ही परम पिता परमात्मा की संतान हैं। इसलिए भेदभाव छोड़कर एकजुट रहना समय की आवश्यकता है। एकता से ही समाज में भटकाव समाप्त होगा।

कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। वहीं स्थानीय गायक मोनू एवं साधना ने सनातन धर्म पर आधारित गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन उद्घोषक संजय मांझी ने किया।

इस अवसर पर वक्ताओं में अनिता भारती, फूलदेव मेहता, बुधेश्वर शर्मा, दुर्गानंद झा सहित अन्य ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने वर्तमान समय में समाज में उत्पन्न हो रही विभिन्न सामाजिक बाधाओं एवं चुनौतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए महिलाओं एवं युवतियों को सजग रहने की अपील की। साथ ही भारतवर्ष के सशक्त निर्माण में समाज की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया गया।

मुख्य अतिथि वीरपुर नगर मुख्य पार्षद सुशील कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र का समुचित विकास तभी संभव है जब समाज में मजबूत वैचारिक आधार होगा। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की मजबूती ही राष्ट्र की मजबूती है। जाति-पात, ऊंच-नीच को त्याग कर आपसी भाईचारे के साथ रहने से ही समाज और देश सशक्त बन सकता है।

कार्यक्रम में मुरली नारायण मेहता, बालेश्वर साह, केशव मेहता, नंदकिशोर मेहता, गणेश साह, सुरेंद्र मेहता, फुलेश्वर मेहता, दुर्गानंद झा, धीरेन्द्र शर्मा, राजकुमार मेहता, बालेश्वर राम, राजेश साह, महेश पासवान, शंभू पासवान समेत बड़ी संख्या में सनातनी समाज के लोग उपस्थित रहे।

 

कोई टिप्पणी नहीं