Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

मरौना : थाना परिसर में एसपी के नेतृत्व में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, आम नागरिकों ने पुलिस प्रशासन के समक्ष रखी अपनी समस्याएं

 


सुपौल। मरौना थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक सरथ आर.एस. के नेतृत्व में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया और अपनी-अपनी समस्याओं को पुलिस प्रशासन के समक्ष रखा।

जनसंवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक सरथ आर.एस. ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निष्पादन किया। वहीं, शेष लंबित मामलों के समाधान के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी सरथ आर.एस. ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है, जिससे लोगों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से पुलिस-जन सहयोग मजबूत होता है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलती है।

कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र में आपसी विश्वास बढ़ाने एवं पुलिस और जनता के बीच समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं