सुपौल। सदर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सोल्हनी की प्रधानाध्यापक मंजू देवी के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षाविदों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रधानाध्यापक मंजू देवी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से किया। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने शैक्षणिक एवं अनुशासनात्मक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।
अपने विदाई संबोधन में मंजू देवी ने कहा कि शिक्षकों का मुख्य दायित्व बच्चों के भविष्य को संवारना होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के लिए वेतन से अधिक महत्वपूर्ण बच्चों का करियर और उनका सर्वांगीण विकास होना चाहिए। शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन को उन्होंने सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बताया।
मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक अरुण कुमार सिंह एवं अनिल कुमार सिंह, उच्च विद्यालय सिहे के प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार झा, उच्च विद्यालय सुखपुर के प्रधानाध्यापक विश्वविजय कुमार, उर्दू प्राथमिक विद्यालय नुनुपट्टी की शिक्षिका अमृता कुमारी, शिक्षक श्वेता कुमारी, चंद्रभूषण मिश्र, संजीव कुमार सिंह, पवन कुमार झा, गणेश यादव, ठाकुर रंजीत सिंह, सुजीत झा, जुली कुमार, नीरज पासवान सहित अन्य शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं