Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पूर्व मुखिया कामेश्वर सिंह ने स्व. ललित नारायण मिश्र की जन्मस्थली पर किया चादर वितरण


सुपौल।  राष्ट्रीय सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के बसंतपुर प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया कामेश्वर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में चादर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मिथिला के सपूत एवं पूर्व रेलमंत्री स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र की वसावनपट्टी वार्ड संख्या 2 स्थित जन्मस्थली पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान कामेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा करीब 100 निसहाय, गरीब एवं लाचार लोगों के बीच चादरों का वितरण किया गया। इसके साथ ही उपस्थित लोगों के लिए भोज का भी आयोजन किया गया, जिससे सामाजिक सौहार्द और सेवा भाव का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर कामेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि मिथिला के रत्न स्व. ललित नारायण मिश्र की जन्मस्थली पर इस प्रकार के सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम वे लगातार आयोजित करते रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्व. ललित बाबू की जन्मस्थली पर एक भव्य स्मारक का निर्माण उनका लक्ष्य है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान से प्रेरणा ले सकें।

कार्यक्रम में धीरेन्द्र मिश्र, सतीश प्रसाद सिंह, भोगेंद्र झा, लक्ष्मण झा, अमरेंद्र झा उर्फ बाबू साहेब, मिठू कंठ सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं