सुपौल। किशनपुर प्रखंड अंतर्गत बेलाटेढ़ा वार्ड संख्या 11 स्थित मकतब इस्लामिया जफरुल उलूम में गुरुवार की रात करीब 10 बजे तालीमी बेदारी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के कई नामी उलमा-ए-इकराम ने शिरकत की और तालीमी व सामाजिक जागरूकता पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उर्दू अंजुमन तरक्की के जिला सेक्रेटरी रिजवान अहमद ने कहा कि तालीमी और सामाजिक जागरूकता ही समाज सुधार की मजबूत बुनियाद है। उन्होंने कहा कि आज छोटे-छोटे बच्चे दीनी तालीम हासिल कर रहे हैं, जिससे समाज से बुराइयां दूर होंगी और एक बेहतर व सकारात्मक माहौल का निर्माण होगा।
वहीं कारी नजमुद्दीन ने अपने संबोधन में कहा कि इंसान को अपनी पूरी जिंदगी अल्लाह के हुक्म के मुताबिक गुजारनी चाहिए और चुगलखोरी तथा ग़ीबत जैसी बुराइयों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने नैतिक मूल्यों को अपनाने पर विशेष जोर दिया।
मौके पर मौलाना इब्राहिम, हाफिज सादिक, मौलाना अबुल कासिम, नियाज़उद्दीन, ओसामा हुसैन, रिजवान, सदरे आलम, हुस्साउद्दीन, हाफिज शमशेर, तबरेज, असलम, हिदायतुल्लाह, मोहम्मद अली, नूर, शम्स तबरेज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, गणमान्य लोग एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान साजिया प्रवीण द्वारा प्रस्तुत नज़्म ने उपस्थित श्रोताओं का दिल जीत लिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कोई टिप्पणी नहीं