सुपौल। समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित जिला जनता दरबार में जिलाधिकारी सावन कुमार ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित कुल 24 आवेदन जिलाधिकारी को सौंपे।
जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है, इसलिए अधिकारी प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करें।
जनता दरबार के दौरान जमीन विवाद, सरकारी योजनाओं के लाभ, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व तथा अन्य विभागों से संबंधित मामलों को लेकर लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। इस अवसर पर अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा) विकास कुमार कर्ण तथा वरीय उप समाहर्ता मुकेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं