Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, 9 लोग घायल



सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के लालगंज बगेवा टेगराहा पंचायत स्थित मझौवा गांव के वार्ड संख्या 1 में शुक्रवार को दो कट्ठा बासडीह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कुल 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दो कट्ठा बासडीह जमीन को लेकर नरेश राम और चंदेश्वर राम के बीच पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।

मारपीट की इस घटना में पहले पक्ष से नरेश राम (65 वर्ष), गणेश कुमार (16 वर्ष), रेणु देवी (35 वर्ष), गिरिजा देवी (60 वर्ष), लक्ष्मण राम (55 वर्ष) और सुनील कुमार (16 वर्ष) घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से चंदेश्वर राम (60 वर्ष), पप्पू राम (30 वर्ष) और मिथिलेश कुमार राम (28 वर्ष) घायल हुए हैं।

घटना के बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़-भपटियाही में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. विमल कुमार विभूति ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल रेणु देवी, गिरिजा देवी और मिथिलेश कुमार राम को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद भपटियाही थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं