Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

251 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा, सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ



सुपौल। बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के बनेलीपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 02 में शुक्रवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा और 24 घंटे के अष्टयाम को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर लगभग 251 महिलाओं और युवतियों ने कलश यात्रा में भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से भर दिया।

कलश शोभायात्रा वार्ड क्षेत्र स्थित राजाजी बाबा मंदिर से प्रारंभ होकर मुंशी पिपराही हहिया धार तक पहुंची। वहां महिलाओं और युवतियों ने नदी से कलश में जल भरकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पवन कुमार कमैत ने बताया कि सात दिवसीय भागवत कथा और 24 घंटे के अष्टयाम के सफल आयोजन को लेकर यह भव्य कलश यात्रा निकाली गई है। इस आयोजन को लेकर पूरे गांव में हर्ष और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि गांव के अधिकांश घरों के मुख्य द्वार पर धार्मिक पताकाएं लगाई गई हैं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में रंगा हुआ है। आठ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्र में आध्यात्मिक और सकारात्मक माहौल बना रहेगा।

इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी मरवैता, सचिव रामनाथ कमैत और कोषाध्यक्ष रमेश मेहता सहित सैकड़ों ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया।

कोई टिप्पणी नहीं