Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रतापगंज : कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक, संगठन मजबूती पर जोर

 


सुपौल। प्रतापगंज प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा के आवास पर मंगलवार को प्रतापगंज एवं छातापुर प्रखंड के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मनोज कुमार सिन्हा ने की, जबकि कांग्रेस ऑब्जर्वर प्रकाश चंद्र झा भी उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। ऑब्जर्वर प्रकाश चंद्र झा ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और सक्रियता बढ़ाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त करने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने खुलकर अपनी बात रखते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर कांग्रेस की स्थिति कमजोर हो रही है। उन्होंने प्रखंड से लेकर प्रदेश स्तर तक नेतृत्व क्षमता में कमी पर चिंता जताई और कहा कि इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल प्रभावित हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय नेतृत्व तैयार किया जाए तथा नियमित संवाद स्थापित किया जाए, ताकि संगठन को नई दिशा मिल सके।

बैठक में जाप के पूर्व जिलाध्यक्ष नंदकिशोर चौधरी, छातापुर प्रखंड अध्यक्ष प्रो. सच्चिदानंद यादव, प्रदीप बसेदार, कालिकांत झा, सूरतलाल यादव, उपेन्द्र उरांव, नूर आलम, इन्द्रनारायण कुसियेत, मो. फरमूद सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं