Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : पैक्स अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन तीन अभ्यर्थियों ने किया नामांकन



सुपौल। प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) त्रिवेणीगंज प्रखंड के कोरियापट्टी पूरब पंचायत के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने के बाद शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए तीन अभ्यर्थियों ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए दस अभ्यर्थियों ने पर्चा भरा।

त्रिवेणीगंज निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद सदरूल हसन ने बताया कि कोरियापट्टी पूरब पंचायत पैक्स चुनाव के लिए अध्यक्ष पद हेतु सर्वेश कुमार, उमेश यादव और अशोक कुमार ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए दस अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित स्वच्छता कार्यालय में बनाए गए काउंटर पर अभ्यर्थियों ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रशासन शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने की तैयारी में जुटा हुआ है। उन्होंने बताया कि 18 मार्च को मतदान कराया जाएगा तथा उसी दिन मतगणना भी संभावित है।

निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि 7 मार्च निर्धारित की गई है। 9 और 10 मार्च को नामांकन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटनी) की जाएगी। इसके बाद 11 मार्च तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे और उसी दिन चुनाव चिन्ह का आवंटन भी किया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं