Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : पैक्स चुनाव परिणाम घोषित, दो पुराने अध्यक्ष हारे, एक ने बचाई कुर्सी



सुपौल।  पिपरा प्रखंड क्षेत्र के तीन पैक्सों में बुधवार को हुए मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती देर शाम शुरू हुई। पूरी मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने के बाद प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ अमरेन्द्र पंडित ने विजयी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

तीनों पैक्सों के नतीजों में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, जहां दो मौजूदा पैक्स अध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में असफल रहे, जबकि एक अध्यक्ष ने पुनः जीत दर्ज कर अपना पद बरकरार रखा। कटैया माहे पैक्स से बाबुल कुमार ने शानदार जीत हासिल की। उन्हें कुल 1016 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं पूर्व पैक्स अध्यक्ष को 443 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार बाबुल कुमार को विजयी घोषित किया गया।

अमहा पैक्स से अनिल कुमार ने एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत करते हुए 611 मत हासिल किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी चन्द्रशेखर को 393 मत मिले। इस जीत के साथ अनिल कुमार ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। वहीं ठाड़ी भवानीपुर पैक्स से अनिता देवी ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 854 मत प्राप्त हुए, जबकि पूर्व पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार 543 मत लाकर दूसरे स्थान पर रहे।

मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बीडीओ अमरेन्द्र पंडित एवं थाना अध्यक्ष राजेश कुमार झा दल-बल के साथ पूरी प्रक्रिया के दौरान मुस्तैद रहे, जिससे शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव परिणाम घोषित किए जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं