Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

डीएम ने आंबेडकर आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

 


सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार ने बुधवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय पिपरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के वर्ग कक्ष, पुस्तकालय, छात्रावास, मेस तथा आवासित छात्राओं के कमरों का जायजा लिया।

निरीक्षण के समय विद्यालय में वार्षिक परीक्षा संचालित हो रही थी। डीएम ने मेस का निरीक्षण करते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी को छात्राओं के कमरों एवं किचन की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने भोजन की गुणवत्ता की नियमित जांच स्वयं कर सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। छात्राओं ने पठन-पाठन और भोजन व्यवस्था को संतोषजनक बताया। इस दौरान विद्यालय में आयोजित मेडिकल कैंप का भी निरीक्षण किया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की जा रही थी। डीएम ने डॉक्टरों को निर्देश दिया कि महीने में कम से कम दो बार सभी छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाए।

उन्होंने शिक्षकों को पठन-पाठन की गुणवत्ता और बेहतर बनाने तथा साप्ताहिक वर्गवार परीक्षा लेने का निर्देश दिया। साथ ही जिला कल्याण पदाधिकारी को विद्यालय की समस्त व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने एवं समय-समय पर समस्याओं से अवगत कराने को कहा।

कोई टिप्पणी नहीं