Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रेम प्रसंग को लेकर गांव में तनाव, युवक को बंधक बनाने के बाद पुलिस टीम पर हमला




सुपौल। जिले के नदी थाना क्षेत्र के मुंगरहा गांव में गुरुवार की शाम कथित प्रेम प्रसंग को लेकर अचानक तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों द्वारा एक युवक को बंधक बनाने और पुलिस टीम पर हमले की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार एक युवक अपनी कथित प्रेमिका से मिलने मुंगरहा गांव पहुंचा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों को इसकी जानकारी मिल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक और युवती को पकड़ लिया तथा युवक को कथित तौर पर बंधक बना लिया।

घटना की सूचना मिलने पर नदी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया। पुलिस युवक को अपने साथ थाना ले जाने की तैयारी कर रही थी, तभी वहां मौजूद कुछ लोगों और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई, जिससे माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान एक स्थानीय यूट्यूबर भी मौके पर पहुंच गया और घटना का वीडियो बनाने लगा। पुलिस द्वारा वीडियो बनाने से रोकने पर भीड़ आक्रोशित हो गई। देखते ही देखते कुछ लोगों ने फिर से युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी और रेस्क्यू कर रही पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया। हमले में नदी थाना के एक एएसआई घायल हो गए। हालांकि बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया गया। घटना के बाद कुछ समय तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

इस संबंध में निर्मली के एसडीपीओ राजू रंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम युवक को रेस्क्यू करने गई थी। इसी दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि घायल पुलिसकर्मियों की जानकारी जुटाई जा रही है तथा मामले में शामिल दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं