Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : एनएच-27 पर तेज रफ्तार बस पलटी, एक गंभीर, दर्जनों घायल

 


सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर चिकनी गांव के समीप सोमवार अहले सुबह एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में बस सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दर्जनों यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना से जोगबनी जा रही हवा हवाई बस (नंबर बीआर 21 क्यू 8122) सरायगढ़ पंचायत के चिकनी गांव के पास तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान चालक का नियंत्रण हटने से बस एनएच-27 के नीचे गड्ढे में पलट गई। बस में कुल 45 यात्री सवार थे।

घटना में 30 वर्षीय नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायगढ़-भपटियाही में भर्ती कराया गया। वहां डॉ. मोहसिन रजा ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया।

बस चालक बथनाहा गांव निवासी मुकेश कुमार तथा खलासी जोगबनी निवासी मो. कुर्बान ने बताया कि बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

घटना की सूचना मिलते ही भपटियाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर लिया। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं