सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड कृषि कार्यालय सरायगढ़ में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से किसानों को दिखाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण कुमार सुधांशु के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
लाइव प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के किसान कृषि क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के लगभग 10 करोड़ किसानों को 4 लाख करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। इसके साथ ही किसानों को क्लेम सेक्टर में भी करीब 2 लाख करोड़ रुपये का लाभ मिला है, जिससे किसानों का जोखिम पहले की तुलना में काफी कम हुआ है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के किसान कृषि क्षेत्र में रिकॉर्ड उत्पादन कर रहे हैं और कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीक अपनाने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण कुमार सुधांशु, आत्मा अध्यक्ष शिवराम यादव, ब्रह्मदेव यादव, नीतीश कुमार, विनोद कुमार, एटीएम भगवत प्रसाद यादव, विद्या सुमन, कृषि कोऑर्डिनेटर अनुज कुमार, एकाउंटेंट प्रमंजन कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं