Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पेंशनर समाज की बैठक में महंगाई भत्ता भुगतान व पुरानी पेंशन लागू करने की मांग



सुपौल। बिहार पेंशनर समाज जिला शाखा सुपौल की जिला कार्यसमिति की बैठक जिला सभापति सत्यनारायण चौधरी की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई गई।

बैठक में कोरोना काल में रोकी गई महंगाई भत्ता की तीनों किस्तों का अविलंब भुगतान करने की मांग की गई। साथ ही वरीय नागरिकों के लिए रेल, बस और हवाई यात्रा में पहले की तरह महिलाओं को 50 प्रतिशत तथा पुरुषों को 40 प्रतिशत किराया छूट की सुविधा बहाल करने की भी मांग उठाई गई।

इसके अलावा 80 वर्ष के बाद 20 प्रतिशत पेंशन वृद्धि के बजाय प्रत्येक पांच वर्ष पर पांच प्रतिशत बढ़ोतरी लागू करने, आयुष्मान कार्ड के लिए आयु सीमा 70 से घटाकर 60 वर्ष करने तथा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की गई।

बैठक में प्रस्ताव पारित कर चेतावनी दी गई कि यदि पेंशनरों की मांगों पर जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 15 मार्च 2026 को पटना के गर्दनीबाग स्थित गेट लाइब्रेरी हॉल में होने वाली राज्य स्तरीय आमसभा में सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा।

बैठक में जिला सचिव माधव प्रसाद सिंह सहित अमरेश कुमार पाठक, सीताराम यादव, किशोर कुमार पाठक, सुनील कुमार सिंह, विन्देश्वरी प्रसाद यादव, बासुदेव चौधरी, के.डी. सिंह, शिवनारायण पासवान, जगरनाथ वर्मा, शिवशंकर यादव, खगेश्वर यादव, मो. जियाउल्लाह समेत कुल 22 सदस्य उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं