Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

महावीर मंदिर में 24 घंटे का रामधुनी कीर्तन, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु



सुपौल। जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कर्णपुर पंचायत के खरैल वार्ड नंबर 11 स्थित प्राथमिक विद्यालय खरैल पूरब परिसर में अवस्थित महावीर मंदिर में गुरुवार को नव युवा मंडली द्वारा भव्य रामधुनी कीर्तन का आयोजन किया गया। यह धार्मिक कार्यक्रम पूरे 24 घंटे तक चला, जिसमें आसपास के विभिन्न पंचायतों से आई मंडलियों ने भाग लेकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का समापन पूरे विधि विधान के साथ शुक्रवार की संध्या में हो गया।  

कार्यक्रम की शुरुआत सरसंगम मंडली द्वारा भजन प्रस्तुति से की गई। इसके बाद नवयुवक मंडली कर्णपुर, धग्गर मंडली, ब्रह्मस्थान सुपौल, जानकी मंडली, गोरियारी कर्णपुर सहित कई मंडलियों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे आयोजन का भरपूर आनंद लिया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्ति गीतों और रामधुन की गूंज सुनाई देती रही, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम की सफलता में अध्यक्ष सुरेश साह, कोषाध्यक्ष शंकर साह और सचिव अभिषेक सहित कई कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। वहीं पवन मंडल, लक्ष्मी नारायण यादव, विमल साह, श्याम सुंदर राम और अशोक ठाकुर समेत अन्य लोगों ने भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इस तरह के धार्मिक आयोजनों को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा को मजबूत करने वाला बताया।

कोई टिप्पणी नहीं