Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राम जानकी मंदिर परिसर में गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बैठक, 27 अप्रैल को विशाल कार्यक्रम की तैयारी



सुपौल। वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 04 स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में शनिवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुपौल जिला प्रचारक सुधांशु कुमार ने की, जबकि अनुमंडल प्रचारक सह मुख्य पार्षद सुशील कुमार की मौजूदगी रही।

बैठक में अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें गौ माता को देश के राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने, पूरे भारत में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा प्रमुख शहरों में गौ संरक्षण हेतु गौशालाओं की स्थापना जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की जानकारी देते हुए अनुमंडल प्रचारक सुशील कुमार एवं जिला प्रचारक सुधांशु कुमार ने बताया कि आगामी 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे देशभर के पांच हजार से अधिक अनुमंडल मुख्यालयों में गौ भक्त और साधु-संत पैदल मार्च निकालेंगे। इस दौरान कीर्तन-भजन करते हुए अनुमंडल मुख्यालय पहुंचकर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

उन्होंने बताया कि वीरपुर अनुमंडल क्षेत्र में भी बसंतपुर, प्रतापगंज और राघोपुर प्रखंड से करीब पांच हजार लोग संयुक्त रूप से अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।

बैठक में चंचल सिंह, किशोर कुमार भगत, रिंकू गुप्ता, विनोद ठाकुर, भरत भिंडवार, कोशिकी पांडे, गोविंद कुमार भगत सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं