सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के झिल्लाडुमरी पंचायत के वार्ड संख्या-12 में शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे आग लगने की घटना में एक फूस का घर और गेहूं का बोझा जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण थ्रेशर से निकली चिंगारी बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, मो. हबीबुल्लाह अपने भूसी घर में गेहूं की दवनी कर रहे थे। इसी दौरान थ्रेशर से निकली चिंगारी ने भूसी और फूस के घर में आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और भूसी रखने वाला घर समेत आसपास रखा गेहूं का बोझा पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के अन्य घरों को सुरक्षित बचा लिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम और सीआई दशरथ मरैया मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने नुकसान का आकलन करते हुए पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं