सुपौल। भारतीय जनता पार्टी दक्षिणी मंडल सुपौल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का आयोजन बैरो पंचायत अंतर्गत बरहमपुर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षिणी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उषा सिंह ने की, जबकि विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरोज कुमार ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं एवं संगठन में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा बूथ स्तर तक प्रशिक्षण देकर नए और पुराने कार्यकर्ताओं में नई सोच और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करती है।
प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित सुरेंद्र नारायण पाठक एवं रंधीर ठाकुर ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि धारा 370 का समाप्त होना, राम मंदिर का निर्माण, किसानों को सालाना ₹6000 की सहायता, फसल बीमा योजना, गरीबों के लिए आवास, शौचालय निर्माण, ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज, महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर जैसी योजनाएं भाजपा सरकार की उपलब्धियां हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से आम जनमानस के जीवन स्तर में व्यापक सुधार हुआ है।
उन्होंने आगे कहा कि “राष्ट्र प्रथम” की भावना, भारत माता के प्रति समर्पण और सनातन संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना ही इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर चलते हुए ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम को भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज पाठक, परमानंद सिंह, जयदीप यादव, रूबी जायसवाल, विनोद कुमार सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित

कोई टिप्पणी नहीं