Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

 


सुपौल। पिपरा प्रखंड स्थित राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय परिसर में मंगलवार को जिला राजद के तत्वाधान में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष सरदार ने की।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया और समाज के कमजोर एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया।

नेताओं ने बाबा साहब के संदेश “शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो” को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यही विचार आज भी समाज के उत्थान के लिए मार्गदर्शक हैं।

जयंती समारोह में मुख्य रूप से पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव, जिला उपाध्यक्ष कारी प्रसाद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनाथ मंडल, प्रदीप यादव, जागेश्वर मेहरा, प्रखंड अध्यक्ष पंकज प्रियदर्शी, संतराम, चन्द्रिका राय, शिवेंद्र कामैत, संजीव सोनू चौधरी, बाबुल यादव, राजेश कुमार, अजय कुमार, राणा प्रताप, रामचंद्र मंडल, दिनेश यादव, मुकेश मेहरा, धर्मेन्द्र कुमार, विजय यादव, हरेकृष्ण रत्न एवं नवल किशोर नंदन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं