Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक, कार्य में तेजी लाने का निर्देश

 


सुपौल। समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विद्युत योजनाओं एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व संग्रहण, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जिले में निर्माणाधीन विद्युत शक्ति उपकेंद्र, सुविधा ऐप के माध्यम से प्राप्त नए विद्युत कनेक्शन, धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान तथा उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत उपकेंद्र के मोबाइल नंबर पर दर्ज शिकायतों की स्थिति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने सभी कनीय विद्युत अभियंताओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए। उन्होंने विद्युत शक्ति उपकेंद्र निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और संबंधित कार्यकारी एजेंसी को मैनपावर बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता राघोपुर सहित जिले के सभी सहायक विद्युत अभियंता, कनीय अभियंता एवं कार्यकारी एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि राजस्व संग्रहण एवं पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं