Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

विद्यालय परिसर में पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर विवाद, मॉडल स्कूल पर संकट

 



सुपौल। सदर प्रखंड अंतर्गत रामदतपट्टी पंचायत के रामपुर पुनर्वास वार्ड संख्या 06 निवासी चंदन कुमार यादव ने शिक्षा विभाग के कई वरीय अधिकारियों को आवेदन देकर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, कालीगंज के परिसर में चल रहे निर्माण कार्य पर आपत्ति जताई है।

दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया है कि उक्त विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में चयनित किया गया है, जो प्रखंड सुपौल का एकमात्र प्रस्तावित मॉडल स्कूल है। लेकिन इसी बीच पंचायत के मुखिया जियाउर रहमान द्वारा कथित रूप से गलत जानकारी देकर विद्यालय परिसर को पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए चयनित कर लिया गया और विद्यालय की चहारदीवारी तोड़कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।

आवेदक का कहना है कि यदि विद्यालय परिसर में पंचायत सरकार भवन का निर्माण होता है तो मॉडल स्कूल का निर्माण संभव नहीं हो पाएगा, जिससे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस निर्णय से स्थानीय शिक्षा प्रेमियों में आक्रोश है और बच्चों की पढ़ाई पर दीर्घकालीन असर पड़ेगा।

चंदन कुमार यादव ने यह भी बताया कि इस संबंध में जिला पदाधिकारी को आवेदन सौंपा गया था, लेकिन निर्माण कार्य रोकने की दिशा में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही यह आरोप भी लगाया गया है कि आवेदन की कॉपी मुखिया को उपलब्ध कराए जाने के बाद आवेदकों को धमकाया जा रहा है।

आवेदक ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि विद्यालय परिसर में बन रहे पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य को अविलंब रोका जाए, ताकि विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा सके और क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें।

कोई टिप्पणी नहीं