Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सुपौल: जिला विधिज्ञ संघ ने 50 वर्ष से अधिक सेवा करने वाले अधिवक्ताओं को किया सम्मानित



सुपौल। जिला विधिज्ञ संघ, सुपौल द्वारा जिले के उन वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विधि क्षेत्र में 50 वर्ष से अधिक समय तक निरंतर सेवा प्रदान की है। ये सभी अधिवक्ता लंबे समय से न्यायालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और समाज में उनके योगदान को सराहा गया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, राज कुमार सिंह, ललन कुमार सिंह, अरविन्द कुमार दास, राम प्रसाद मेहता, ललित नारायण सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अरविन्द कुमार दास अस्वस्थता के कारण सम्मान समारोह में स्वयं नहीं या पाए, उनके स्थान पर उनके जूनियर अधिवक्ता सिकंदर कुमार ने सम्मान प्राप्त किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता तदर्थ समिति के अध्यक्ष नागेन्द्र नारायण ठाकुर ने की। मंच का संचालन सचिव दीप नारायण भारती ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं के लंबे अनुभव, ज्ञान और न्याय व्यवस्था के प्रति उनके समर्पण की सराहना की गई। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि ऐसे वरिष्ठ अधिवक्ता न केवल नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, बल्कि वे न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। जिला विधिज्ञ संघ, सुपौल के इस पहल की जिले के विधि क्षेत्र से जुड़े लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है। इस दौरान सम्मानित अधिवक्तागण अत्यधिक भावुक दिखाई दिए भरे गले से सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

x

कोई टिप्पणी नहीं