Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रतापगंज : सहयोग शिविर आयोजित, श्रीपुर में 55 एवं गोविंदपुर में 124 आवेदन प्राप्त


सुपौल। प्रतापगंज प्रखंड क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत भवन एवं गोविंदपुर पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे।

श्रीपुर पंचायत भवन में आयोजित शिविर में नोडल पदाधिकारी पीजीआरओ मो. कबीर, बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा, बीसीओ सीतेश झा मौजूद रहे। वहीं गोविंदपुर पंचायत सरकार भवन में डीपीआरओ गयानंद यादव एवं सीओ आशुरंजन की उपस्थिति में शिविर संपन्न हुआ।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। श्रीपुर पंचायत भवन में कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 18 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया। वहीं गोविंदपुर पंचायत सरकार भवन में 124 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 25 मामलों का निष्पादन किया गया।

शिविर में आपूर्ति विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता विभाग, सहकारिता विभाग, विद्युत विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत राज विभाग, बाल विकास परियोजना, शिक्षा विभाग, सामाजिक सुरक्षा, सांख्यिकी विभाग एवं पीएचईडी विभाग सहित कुल 16 प्रकार के मामलों से संबंधित आवेदन लिए गए। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर अलग-अलग विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी लोगों को दी। साथ ही जिन मामलों का तत्काल समाधान नहीं हो सका, उन्हें जल्द निष्पादित करने का भरोसा भी दिलाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं