Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : सहयोग शिविर आयोजित, प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश



सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के लौकहा पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री सह सुपौल जिले के प्रभारी मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने आम लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।

सहयोग शिविर में प्रभारी मंत्री ने डीएम सावन कुमार, एसपी शरथ आरएस, एडीएम विकास कुमार, डीएसपी रामानंद मंडल, बीडीओ अच्युतानंद एवं सीओ धीरज कुमार को आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मंत्री ने आवास योजना, पेंशन योजना, आरटीपीएस, कबीर अंत्येष्टि योजना, सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना का लाभ, जन्म प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज, एलपीसी, भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने हेतु आवेदन, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र सहित अन्य मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। मौके पर लौकहा पंचायत की मुखिया महारानी देवी, जदयू नेता मनोज यादव सहित कई पंचायत प्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं