Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

रेल समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी


सुपौल। युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने अपने समर्थकों के साथ समस्तीपुर पहुंचकर मंडल रेल प्रबंधक से मुलाकात की और क्षेत्र की रेल समस्याओं को लेकर 6 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।

लक्ष्मण कुमार झा ने बताया कि पूर्व में भी रेल प्रशासन को इन समस्याओं से अवगत कराया गया था और जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक अधिकांश मांगें लंबित हैं। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं हुई तो जनहित में उग्र आंदोलन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर रेल चक्का जाम भी किया जाएगा।

मंडल रेल प्रबंधक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी मांगों को रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा और यथाशीघ्र कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा।

ज्ञापन में गढ़ बरूआरी में ओवरब्रिज निर्माण शुरू कराने, वैशाली एक्सप्रेस का ठहराव, एकमा स्टेशन के प्लेटफॉर्म का ऊंचाईकरण, सुपौल-झकरही ढाला पर ओवरब्रिज निर्माण, पटना से सहरसा होते हुए सुपौल-सरायगढ़ तक रात्रि ट्रेन सेवा शुरू करने तथा बाजार एक्सप्रेस को सहरसा के बजाय सुपौल/सरायगढ़/ललितग्राम से चलाने की मांग शामिल है।

मौके पर विनोद कुमार, विशेश्वर महतो, मिश्रीलाल, अभिषेक कुमार सिंह, मोहम्मद इस्लाम और अभि कुमार झा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं