Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भारत–नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 133 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार




सुपौल। भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नशे के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल की 45वीं वाहिनी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई स्थानीय रतनपुरा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के तहत की गई। 

45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी नरपतपट्टी क्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर उप कमांडेंट (प्रचालन) सुमन सौरभ के नेतृत्व में SSB और पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर छापेमारी की गई।

कार्रवाई के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 212 के समीप कोसी नदी किनारे एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पाया गया। पूछताछ में उसकी पहचान बेचन यादव (30 वर्ष), निवासी थाना रतनपुरा, जिला सुपौल के रूप में हुई। तलाशी लेने पर बालू में छिपाकर रखे गए बोरों से कुल 7 बंडल गांजा बरामद किया गया, जिसका वजन करीब 133 किलोग्राम बताया गया है। साथ ही दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नेपाल के राजकुमार तथा सिमरी निवासी विजय मेहता की संलिप्तता की जानकारी दी है। जब्त मादक पदार्थ को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रतनपुरा थाना को सौंपा जा रहा है।

SSB की 45वीं वाहिनी वीरपुर द्वारा सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं