Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पिछड़ा विभाग का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी


सुपौल। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल तथा दूध की कीमतों में हुई वृद्धि के विरोध में रविवार को सुपौल जिला कांग्रेस पिछड़ा विभाग के बैनर तले जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस पिछड़ा विभाग के अध्यक्ष प्रमोद यादव ने किया।

सदर मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान सुपौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी ने कहा कि जो सरकार महंगाई के खिलाफ चुनाव जीतकर सत्ता में आई थी, उसके शासनकाल में महंगाई के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी के लिए रोजी-रोटी चलाना मुश्किल हो गया है और यही कारण है कि कांग्रेस जनता की आवाज उठाने के लिए सड़क पर उतरी है।

जिला कांग्रेस पिछड़ा विभाग के अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि दूध, पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेंद्र झा ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर हर वस्तु पर पड़ता है। लगातार बढ़ती महंगाई से आम लोग परेशान हैं, लेकिन सरकार की ओर से किसी प्रकार की राहत नहीं दी जा रही है।

प्रदर्शन में रामचंद्र सिंह, अभय तिवारी, विजय यादव, पप्पू वर्मा, मनोज पंकज, गुंजन झा, सुशील सिंह, शंभु यादव, विशाल पासवान, फुदो मुखिया, मो. जबीउल्लाह, दिवाकर यादव, मो. अबुल कैश, राजेश यादव, शुभू पासवान, सुरेश चौपाल, सुनार देवी, गीता देवी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं